{"_id":"6710dc20c5e2441dea00a509","slug":"video-mla-suresh-kumar-said-cm-failed-bjps-operation-lotus-in-himachal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक सुरेश कुमार बोले- मुख्यमंत्री ने भाजपा का हिमाचल में ऑपरेशन लोटस किया फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक सुरेश कुमार बोले- मुख्यमंत्री ने भाजपा का हिमाचल में ऑपरेशन लोटस किया फेल
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने भाजपा प्रेसवार्ता के दौरान जमकर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का मिशन लोट्स मुख्यमंत्री ने फेल किया। इस कारण भाजपा बौखलाहट में है और झूठी बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी आर्थिक संकट नहीं है। लेकिन भाजपा झूठी बयानबाजी करके हिमाचल की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रही है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा हिमाचल में विभिन्न धड़ों में बंट चुकी है। इस मौके पर केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, हिमाचल ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन, भारती सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने भाजपा के मिशन लोटस को हिमाचल में पूरी तरह से फेल कर दिया है, जिस कारण भाजपा बौखलाहट में है और झूठी बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा लगातार प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए बयानबाजी कर रही है कि हिमाचल में आर्थिक संकट है । उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि कौन सी एजेंसी ने हिमाचल को दिवालिया घोषित किया है। उस एजेंसी को भाजपा के लोग जगजाहिर करें। कहा कि भाजपा नेताओं ने कितनी आर्थिक मदद हिमाचल को दी है, उसे जाहिर करें । उन्होंने कहा कि हिमाचल को उस तरह से मदद नहीं की गई, जिस तरह से केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, बिहार आदि राज्यों को की गई। विधायक ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व को नकारकर जयराम ठाकुर को आगे लाया गया। लेकिन अब जयराम ठाकुर को भी जानकारी नहीं कि जेपी नड्डा को हिमाचल में राजनीति करने के लिए आगे लाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल अपना राग अलपा रहे हैं। वहीं अनुराग ठाकुर भी अपनी अलग से राजनीति करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे दर्शाता है कि भाजपा एक बिखरा हुआ कुनवा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।