Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Clear observation: Police vehicle hits bike rider, bike rider dies, incident in Jaipur area
{"_id":"670ff6d82074a446f9000f4e","slug":"clear-observation-police-vehicle-hits-bike-rider-bike-rider-dies-incident-in-jaipur-area-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2223102-2024-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol: हत्या के प्रयास के आरोपी की तलाश में सरपट दौड़ रहे पुलिस वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोका, बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: हत्या के प्रयास के आरोपी की तलाश में सरपट दौड़ रहे पुलिस वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोका, बाइक चालक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 07:28 AM IST
तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।
जैतपुर के बहगड़ गांव में यह घटना बुधवार देर रात घटी है। झींक बिजुरी चौकी के वाहन से यह हादसा हुआ है, जिसे एक निजी चालक चला रहा था। पुलिस का वाहन 307 के आरोपी की तलाश कर चौकी लौट रहा था, जिसमें चौकी स्टाफ सवार था तभी रास्ते में यह घटना घट गई। घटना के बाद पुलिस की डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जैतपुर अस्पताल लाया गया जहां उसने कुछ देर में ही दम तोड़ दिया।
बताया गया कि मोटरसाइकिल में सवार युवक महेंद्र सिंह पिता रामदीन (38) निवासी कुंड ससुराल से घर कुंड जा रहा था, तभी बहगड़ गांव के पास तेज रफ्तार झींक बिजुरी पुलिस चौकी के वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिसमें महेंद्र सिंह गंभीर घायल हुआ। घटना में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी वजह से डायल हंड्रेड को मौके पर बुलवाया गया और डायल 100 की मदद से घायल को जैतपुर अस्पताल भिजवाया गया था, जहां कुछ देर में ही महेंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
घटना के बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। जानकारी लगने के बाद स्थानीय लोगों के साथ मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना करने वाले चालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि चौकी का वाहन 307 के आरोपी की तलाश में गया था, तभी यह घटना घटी है। बाइक सवार युवक की इस घटना में मौत हो गई है। चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।