{"_id":"670faef5e0b78a74f30b9a83","slug":"video-the-second-cultural-evening-of-phulyatra-festival-was-dedicated-to-vikesh-bhardwaj-and-rosie-sharma","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फुलयात्रा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या विकेश भारद्वाज और रोजी शर्मा के नाम रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फुलयात्रा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या विकेश भारद्वाज और रोजी शर्मा के नाम रही
पांगी घाटी में ऐतिहासिक और जिला स्तरीय फुलयात्रा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विकेश भारद्वाज और प्रसिद्ध कलाकार रोजी शर्मा के नाम रही। उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों कलाकारों ने लाहौली और पंगवाली गानों पर अपनी प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। दर्शक इन गानों पर झूमते नजर आए। विकेश भारद्वाज और रोजी शर्मा के गानों ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि इस बात को भी साबित किया कि पारंपरिक और समकालीन संगीत का मिश्रण किस प्रकार दर्शकों का दिल जीत सकता है। पांगी घाटी के लोग इन कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों के साथ गर्व महसूस कर रहे थे। दूसरी संध्या के तहसीलदार पांगी शांता कुमार वह मोहिंदर राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फुलयात्रा कमेटी के अध्यक्ष केदार राणा और कल्चर कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने मुख्य अतिथि का विशेष स्वागत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि को समृद्धि चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के स्वागत और उनके योगदान को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इन प्रस्तुतियों में पारंपरिक नृत्य, गीत, और संगीत शामिल थे, जो पांगी घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं। स्थानीय कलाकारों ने पंगवाली और लाहौली संस्कृति के रंगों को बखूबी प्रस्तुत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।