{"_id":"670f5f37845011313f052166","slug":"video-the-application-for-asi-survey-of-the-entire-premises-of-gyanvapi-will-be-heard-shortly","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी सिविल कोर्ट में ज्ञानवापी के संपूर्ण परिसर की एएसआई सर्वे की प्रार्थना पत्र पर थोड़ी देर में सुनवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी सिविल कोर्ट में ज्ञानवापी के संपूर्ण परिसर की एएसआई सर्वे की प्रार्थना पत्र पर थोड़ी देर में सुनवाई होगी
ज्ञानवापी के संपूर्ण परिसर की एएसआई सर्वे की प्रार्थना पत्र पर सुनवाई थोड़ी देर में होगी। वाराणसी के न्यायालय में वाद की सुनवाई 12.30 बजे से होगी। ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े 1991 के वाद स्वयंभू एन्सिएंट आइडल लॉर्ड विशेश्वर के मुकदमे में सुनवाई होनी है। इस मामले में वादमित्र की ओर से प्रतिउत्तर के साथ दलील दी जानी है। पूर्व की तिथियों पर वप्फ बोर्ड के अधिवक्ता तथा अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से तथा वादमित्र की ओर से बहस की जा चुकी है।
मामले पर गौर करें तो सिविल कोर्ट में स्वयं भू आइडल लार्ड विश्वेश्वर मामले को लेकर सुनवाई होनी है। हिन्दू पक्ष अपना मत रखने वाला है। अंजुमन इन्तेजामियां मसाजिद और वक्क्फ बोर्ड ने अपना मत रख दिया है।
हैं। वर्ष 1991 में उस वक्त के अधिवक्ता दान बहादुर ने सोमनाथ व्यास ,डॉक्टर रामरंग शर्मा और हरिहर पाण्डेय ने वाद दाखिल कर तीन बिंदु रखे।केस आगे बढ़ा सुनवाई हुई।1998 में मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट जाकर मामले में स्टे लेकर आया और स्टे का आधार प्लेसेज आफ वर्षिप एक्ट दिया गया ।केस शिथिल पड़ गया। बाद में 2018 में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आता है और स्टे निष्प्रभावी हो जाता है।
2019 में हिन्दू पक्ष द्वारा एएसआई सर्वे की मांग रखी जाती है।वर्ष 2021 में मुस्लिम पक्ष सर्वे पर स्टे ले लेता है।2023 में हाईकोर्ट आदेश देता है कि छः महीने में इस मामले का निस्तारण हो।इस पर सुनवाई जारी है और हिन्दू पक्ष अपना मत रखने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।