{"_id":"670f9af7f44da46e2c0e405b","slug":"damoh-administration-raided-the-fake-institute-which-gave-certificate-for-opening-hospital-in-rural-areas-damoh-news-c-1-1-noi1223-2220224-2024-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh: ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल खोलने का प्रमाण पत्र देने वाले फर्जी इंस्टिट्यूट पर कार्रवाई, हुआ सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल खोलने का प्रमाण पत्र देने वाले फर्जी इंस्टिट्यूट पर कार्रवाई, हुआ सील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 05:55 PM IST
Link Copied
जिले के पथरिया नगर में संचालित मेडिकल संबंधी ट्रेनिंग देने वाले एक फर्जी इंस्टीट्यूट पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार दोपहर छापामार कार्रवाई की है और उसे सील किया गया। श्रीजी इंस्टीट्यूट के नाम से यह संस्थान लोगों को मेडिकल संबंधी ट्रेनिंग के नाम पर प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में क्लीनिक संचालित करने के लिए अधिकृत कर रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत मिलने के बाद उन्होंने जब इंस्टीट्यूट पर छापा मारा तो वहां पर इंस्टीट्यूट संचालन से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले, साथ में सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाएं मिली है, जिन्हें अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।
श्रीजी इंस्टीट्यूट के संचालक धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनके संस्थान का रजिस्ट्रेशन NIOS और NSDC में है। जिसके माध्यम से वो दमोह के हटा, देवरी और रहली में श्रीजी इंस्टिट्यूट के नाम से केंद्र चला रहे हैं। सरकारी सप्लाई की दवा मिलने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जिनके माध्यम से वह दवाएं खरीद लेते हैं।
पथरिया सीबीएमओ डॉक्टर शशिकांत पटेल ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पथरिया में एक फर्जी इंस्टिट्यूट चल रहा है। जांच करने पर वहां इंस्टीट्यूट संचालन से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाएं मिली है, जिन्हें जब्त कर लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों को उसकी जानकारी दी गई है।
वहीं तहसीलदार बृंदेश पांडे ने भी बताया कि शिकायत के बाद जांच करने पर गड़बड़ी पाई गई है। सरकारी अस्पताल में सप्लाई होने वाली दवाइयां जब्त की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा गया है, जो भी निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इंस्टीट्यूट को सील कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।