Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh News Collector and Superintendent of Police heard problems in night Chaupal watch video
{"_id":"670fda43ea5138158a078343","slug":"collector-superintendent-of-police-organized-a-night-meeting-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2222422-2024-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: रात्रि चौपाल में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: रात्रि चौपाल में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 09:26 PM IST
टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत बुडेरा में बुधवार की शाम ढलते ही प्रशासनिक अधिकारियों का अमला जा पहुंचा। ग्राम पंचायत में टीकमगढ़ के कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने पंचायत भवन में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की तथा सरपंच और रोजगार सहायक सहायक संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रामीणों में सबसे ज्यादा समस्या बुढेरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ बीपीएल कार्ड की समस्याएं कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सामने रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आदेशित किया कि उनका सर्वे करके तुरंत आवेदन करें, जिससे कि लोगों के बीपीएल कार्ड और आयुष्मान कार्ड बन सके। कलेक्टर ने ग्रामीणों से पूछा कि आपकी ग्राम पंचायत में हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है कि नहीं है होती है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि हां जनसुनवाई होती है।
इसके बाद कलेक्टर ने कहा कि आपकी जो भी मूलभूत सुविधा या समस्याएं हैं। वह हर मंगलवार को अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में दीजिए, जिसका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक के सामने कानून व्यवस्था की चर्चा की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्रामीणों से कहा कि आपके क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाने की जरूरत है, जिससे कि लोग नशा मुक्ति से दूर रहें और सभ्य समाज में अपना जीवन जी सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।