Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Bridge construction work stuck midway in Luniyapura of Abu Road
{"_id":"670f85de7550801230001206","slug":"bridge-construction-work-stuck-midway-in-luniyapura-of-abu-road-efforts-are-on-to-reduce-traffic-pressure-in-this-matter-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2220104-2024-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड के लुनियापुरा में बीच में अटका ब्रिज निर्माण कार्य, यातायात दवाब को कम करने की है कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड के लुनियापुरा में बीच में अटका ब्रिज निर्माण कार्य, यातायात दवाब को कम करने की है कवायद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 03:44 PM IST
आबूरोड में बढ़ते यातायात को कम करने के लिए मानपुर मार्ग पर लुनियापुरा क्षेत्र में शुरू करवाया गया ब्रिज निर्माण कार्य लंबे समय बाद भी पूरा नहीं हुआ हैं। इससे लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। गौरतलब है कि बीते सालों में शहर का तेजी से विस्तार होने से दिनोदिन यातायात का दवाब बढ़ रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा इस समस्या का समाधान करवाने के लिए मानपुर मार्ग पर लुनियापुरा क्षेत्र में ब्रिज निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। लेकिन, बीते लंबे समय से यह कार्य अधर में लटका हुआ हैं ।
इस मामले में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन रमेश बराडा का कहना है कि निर्माण कार्य के बीच में बिजली के पोल आ रहे हैं, इसलिए कार्य रुका हुआ है। विभाग द्वारा बिजली के पोल को हटाने के लिए मांगी गई डिमांड राशि भी जमा करवा दी गई है। 1 पखवाड़े से ज्यादा समय होने के बाद भी पोल शिफ्ट नहीं किया गया है। जैसे ही पोल शिफ्ट कर दिए जाएंगे आगे कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
नोटिस के बाद भी बेपरवाह बने रूडीफ अधिकारी
उधर, शहर में करवाया जा रहा सीवरेज एवं वाटर सप्लाई कार्य शुरुआत से ही बिना किसी नियोजित कार्य योजना के चल रहे है। संबंधित कार्यकारी एजेंसी द्वारा जब जहां चाहे सड़कें खोदी जा रही है, इसके बाद उसे व्यवस्थित करवाकर देने के बजाय लीपापोती कर छोड़ा जा रहा है। ऐसे में रेलवे स्टेशन तिराहा रोडवेज बस स्टेंड, अंबाजी चौराहा, सिंधी कॉलोनी-गुरुनानक कॉलोनी मार्ग, प्रसादीलाल धर्मशाला एवं पारसीचाल तिराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आमजन परेशान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।