Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Three minor girls went missing after saying at home that they were going to school
{"_id":"670f7b8ef4665e8d050342a3","slug":"three-minor-girls-went-missing-after-saying-at-home-that-they-were-going-to-school-police-found-them-in-lalitpur-up-sagar-news-c-1-1-noi1338-2220061-2024-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar: स्कूल जा रही हूं.. यह कहकर लापता हुईं तीन नाबालिग छात्राएं 48 घंटे बाद UP में मिली, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: स्कूल जा रही हूं.. यह कहकर लापता हुईं तीन नाबालिग छात्राएं 48 घंटे बाद UP में मिली, पुलिस कर रही पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 02:44 PM IST
Link Copied
सागर जिले के बीना नगर की रहने वाली तीन नाबालिग छात्राएं स्कूल गई थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं और वहीं से लापता हो गईं। नाबालिग छात्राओं के लापता होने से नगर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर छात्रों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक साथ लापता हुई तीनों छात्राओं को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से बरामद कर लिया। नाबालिग छात्राएं जिस घर में मिली थीं, वहां के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्कूल जाने का कहकर घर से निकली तीनों छात्राएं लापता हो गई थीं। बीना के निजी स्कूलों में पढ़ने वाली ये नाबालिग छात्राएं क्रमशः 11वीं, 10वीं और 8वीं कक्षा में थीं। वे स्कूल जाने का कहकर घर से निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। परिजनों ने इसकी शिकायत बीना पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित की और तलाश शुरू की। जांच के दौरान तीनों छात्राओं को उत्तर प्रदेश के ललितपुर के नेहरू नगर स्थित एक मकान से बरामद किया गया। छात्राओं को ललितपुर से बीना लाया गया है और अब उनसे पूछताछ की जाएगी कि उन्हें कौन लेकर गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।