{"_id":"670f542e804edf088908e9a9","slug":"a-person-died-after-falling-from-a-tractor-trolley-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2219895-2024-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर पल्लेदार की मौत, अचानक पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर पल्लेदार की मौत, अचानक पैर फिसलने से हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 03:07 PM IST
टीकमगढ़ जिले के सागोनी गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पल्लेदारी का काम कर रहे रामकुमार विश्वकर्मा की गिरकर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के पठा गांव निवासी रामकुमार विश्वकर्मा पल्लेदारी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे सागोनी गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पल्लेदारी करने गए थे। माल लादते समय अचानक वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
ट्रॉली लोड करते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी मुन्नीलाल ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब रामकुमार ट्रॉली को लोड कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए और उसके ऊपर सामान गिर गया, जिससे उसने मौके पर ही दमतोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।