{"_id":"670fb449a3dc41ff3409bc01","slug":"pickup-hit-bike-riders-one-died-and-the-other-got-injured-driver-was-beaten-badly-by-the-crowd-present-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2220523-2024-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: पिकअप ने मारी बाइक सवारों को जोरदार टक्कर, एक की मौत…दूसरा घायल, ड्राइवर को भीड़ ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: पिकअप ने मारी बाइक सवारों को जोरदार टक्कर, एक की मौत…दूसरा घायल, ड्राइवर को भीड़ ने जमकर पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 06:31 PM IST
जिले के कालमुखी क्षेत्र के पास, रेवाड़ा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक पर जा रहे दो ग्रामीणों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दूसरा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में चार पहिंया लोडिंग (पिकअप) वाहन और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हुई है। टक्कर के बाद गुस्साई भीड़ ने लोडिंग वाहन के ड्राइवर को लाठी और डंडों से जमकर पीट दिया।
इस दौरान ड्राइवर हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता रहा और खुद को छोड़ दिये जाने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन मौजूद भीड़ उसे कभी सड़क से नीचे ले जाकर तो कभी वापस सड़क पर लाकर पीटती रही। इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं सूचना मिलते ही धनगांव थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची गई है ।
इधर खंडवा हेडक्वार्टर डीएसपी, अनिल सिंह चौहान ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ा गांव के पास एक पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई थी। इसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची है और डायल 100 वाहन भी मौके पर है साथ ही पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद हैं, भीड़ भी वहां इकट्ठा हो गई थी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला अभी तत्काल का है, डायल 100 और मौजूद पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।