सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : Murli Manohar is holding the flute in the opposite direction in the historical Murli Manohar Temple of Sujanpur.

VIDEO : सुजानपुर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में मुरली मनोहर ने विपरीत दिशा में पकड़ी है बांसुरी

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:24 PM IST
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर का इतिहास रियासतों के दौर से जुड़ा हुआ है। रियायतों के दौर के इस पर्व को मनाने के पीछे बेहद रोचक कहानी है। ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी को गुलाल लगा कर इस पर्व का विधिवत्त शुभारंभ किया जाता है। इस पर्व को मनाने की परंपरा कटोच वंश ने शुरू की। कटोच वंश के शासक महाराजा संसार चंद ने लगभग 400 साल पहले स्वयं मुरली मनोहर मंदिर का निर्माण करवाया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में नतमस्तक होते हैं और भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह मंदिर आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बना है। मंदिर की खासियत ये है कि यहां सैकड़ों साल पहले से ही श्री कृष्ण की मूर्ति पर बांसुरी विपरीत दिशा में पकड़ी गई है जिसका रहस्य बरकरार है। अकसर भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में बांसुरी को सीधी दिशा में पकड़े हुए देखा गया है, लेकिन हिमाचल के सुजानपुर टीहरा में स्थित मुरली मनोहर मंदिर के मंदिर में विपरीत यानि बाईं दिशा में बांसुरी पकड़ी गई है। रियासतों के दौर में राजा श्री कृष्ण और राधा रानी को गुलाल लगाकर ही सुजानपुर के होली मेले का शुभारंभ किया जाता था। महाराजा संसार की रानियां ऐतिहासिक मैदान में होली खेलती थीं। आज भी यह परंपरा इसी तरह से निभाई जा रही है। अब मुरली मनोहर मंदिर से ही विधिवत पूजा-अर्चना करके ही राष्ट्र स्तरीय होली का शुभा प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से किया जाता है। मुरली मनोहर मंदिर में मौजूद भगवान श्री कृष्ण बांसुरी बजाते हुए विपरीत दिशा में दिखाई देते हैं, जो कि अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। बांसुरी की दूसरी दिशा में पकड़ने के पीछे महाराजा संसार चंद के समय से एक दंत कथा जुड़ी हुई है। दंत कथा के अनुसार मुरली मनोहर मंदिर के अंदर श्री कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की जा रही थी। महाराजा संसार चंद ने पुजारियों से श्री कृष्ण की ही मूर्ति स्थापित करने पर सवालिया निशान खड़े किए और सभी पुजारियों दंडित करने का भय भी दिखाया। इस पर पुजारी रात भर चिंता में रहे, लेकिन सुबह मंदिर के अंदर भगवान श्री कृष्ण के चमत्कार को देखकर दंग रह गए और देखा कि बांसुरी दूसरी दिशा में घूम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : नैमिषारण्य से श्रद्धालुओं को लेकर पोरसा जा रही वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलटी

22 Mar 2024

VIDEO : कन्नौज में पुलिस की वादाखिलाफी पर लोगों ने घेरी कोतवाली

21 Mar 2024

VIDEO : वाराणसी में हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या, स्वाट टीम करेगी पड़ताल

21 Mar 2024

VIDEO : अरविदं केजरीवाल की गिरफ्तारी से आप कार्यकर्ताओं में रोष, हरियाणा सीएम के आवास का करेंगे घेराव

21 Mar 2024

VIDEO : उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मकबरे पर हनुमान चालीसा का पाठ कर पेश की खिराजे अकीदत

21 Mar 2024
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली खेलने को लेकर छात्रों को पीटा, 10 पर मुकदमा दर्ज

21 Mar 2024

VIDEO : शुक्लागंज में खाद्य विभाग की टीम ने नौ क्विंटल खोवा लदा लोडर पकड़ा

21 Mar 2024
विज्ञापन

VIDEO : हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे से दो लाख रुपये की 31 पेटी शराब के साथ युवक दबोचा

21 Mar 2024

VIDEO : औरैया में 10वीं की छात्रा ने मौत को गले लगाया, मची चीख-पुकार

21 Mar 2024

VIDEO : जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने मरीज को लात-घूसों से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

21 Mar 2024

VIDEO : बदायूं कांड के आरोपी जावेद ने किए कई खुलासे, सुनिए पूछताछ में क्या-क्या बताया?

21 Mar 2024

VIDEO : सड़क हादसे में साथी की मौत से गुस्साए डॉक्टरों व छात्रों ने ओपीडी कराई बंद, धरने पर बैठे

21 Mar 2024

VIDEO : फतेहपुर में व्यापार मण्डल के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों संग खेली होली

21 Mar 2024

VIDEO : डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के पांचवें दिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा

21 Mar 2024

VIDEO : आईएसबीटी ऊना में खुला पीएनबी का एटीएम, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

21 Mar 2024

VIDEO : पत्नी बनी चश्मदीद गवाह, फंदे तक पहुंचा पति, कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई

21 Mar 2024

VIDEO : भूपेश बघेल बोले- साय-साय बंद हो रही हैं कांग्रेस की योजनाएं, लेटरबाजी को लेकर कही ये बात

21 Mar 2024

VIDEO : छेड़खानी व जातिगत उत्पीड़न की शिकार छात्रा से जांच कमेटी ने की पूछताछ

21 Mar 2024

VIDEO : राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव के बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू,पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

21 Mar 2024

UP Politics: पीलीभीत के सपा उम्मीदवार ने वरुण गांधी को दिया खुला ऑफर!

21 Mar 2024

VIDEO : मसाने की होली के बाद चप्पलों की बौछार, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में युवकों ने एक-दूसरे पर चलाए जूते

21 Mar 2024

VIDEO : आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के ग्रेजुएशन डे पर विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

21 Mar 2024

VIDEO : जाम की चपेट में बेनियाबाग-गोदौलिया मार्ग, रेंगते दिखे वाहन, यातायात व्यवस्था हुई बेपटरी

21 Mar 2024

VIDEO : काशी की अनूठी होली का अद्भुत नजारा, बाबा संग भक्तों ने खेली चिता भस्म की होली

21 Mar 2024

Tiger Video: गणेश मंदिर मार्ग पर फिर दिखी बाघिन सुल्ताना, पर्यटक देखते हुए रोमांचित

21 Mar 2024

VIDEO : हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म की होली में DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में हुई मारपीट

21 Mar 2024

VIDEO : पीलीभीत में असम हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, युवक की मौत, 12 घायल

21 Mar 2024

VIDEO : वरुण गांधी पर नरम हुए पीलीभीत के सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के सुर, कह दी यह बात

21 Mar 2024

VIDEO : बरेली कॉलेज में कार में डीजे बजाकर छात्रनेताओं ने खेली होली, प्राचार्य से हुई बहस

21 Mar 2024

VIDEO : हिमाचल पुलिस सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ ने मांगों को लेकर बैठक में बनाई रणनीति

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed