{"_id":"65f97d0cbc859abf0009d8ed","slug":"video-nhrc-special-monitor-balkrishna-goyal-inspected-childrens-ashram-sujanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने किया बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने किया बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण
बाल अधिकारों और बुजुर्गों से संबंधित मामलों के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में स्पेशल मॉनिटर के रूप में नियुक्त बालकृष्ण गोयल ने हमीरपुर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाल आश्रम के रिकॉर्ड की जांच की तथा विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। बालकृष्ण गोयल ने बच्चों के कमरों, रसोई कक्ष, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, मनोरंजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा आश्रम के संचालकों, जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। स्पेशल मॉनिटर ने कहा कि यहां बच्चों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान बालकृष्ण गोयल ने बच्चों के साथ काफी देर तक बातचीत की तथा उनसे विभिन्न सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि आश्रम में बच्चों के लिए खेलकूद सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर बलवीर सिंह बिरला, जिला बाल कल्याण समिति के अन्य पदाधिकारी और आश्रम के संचालक भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।