{"_id":"65f831d74d660017c209d86f","slug":"video-sasatha-dapal-yathava-na-kaha-iivaema-sa-matathana-para-lga-ka-shaka-blta-papara-sa-canava-karana-ka-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सांसद डिंपल यादव ने कहा- ईवीएम से मतदान पर लोगों को शंका, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सांसद डिंपल यादव ने कहा- ईवीएम से मतदान पर लोगों को शंका, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव सोमवार को भी अपने संसदीय क्षेत्र में रहीं। वह लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। अपर्णा यादव की सीएम से मुलाकात पर कहा कि मुझे इस बात का संज्ञान नहीं है। मैं क्षेत्र में हूं। वह पहले भी मिलीं हैं। अब भी मिलीं हैं तो कोई नई बात नहीं है। सपा को लोगों का सहयोग और प्यार मिल रहा है।
कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है। बहुत सारे लोगों ने पिछले चुनाव में भी यह बात बोली है। हमने वोट फलां पार्टी को दिया था, लेकिन हमारा वोट निकला नहीं है। कहा कि एक तरह की क्लियरिटी होनी चाहिए। भले ही ईवीएम सही हो, तो भी शहर और गांव को लोग चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव हो। सब जगह बैलेट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। ईवीएम आई थी, लेकिन फिर भी बैलेट पेपर से ही चुनाव हो रहे हैं। लोगों के मन में शंका का भाव है। ईवीएम में जिनको हम वोट डालते हैं उनको वोट नहीं मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।