{"_id":"6836f9e718f5a9dd6e017e43","slug":"video-press-conference-of-outgoing-district-congress-president-suman-bharti-in-hamirpur-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुमन भारती बोले- जयराम ठाकुर के काफिले में मारपीट, रामस्वरूप की मौत पर भाजपा मौन क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुमन भारती बोले- जयराम ठाकुर के काफिले में मारपीट, रामस्वरूप की मौत पर भाजपा मौन क्यों
जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में जब उनके काफिले में उनके सिक्योरिटी स्टाफ की ओर से एक आईपीएस अधिकारी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया था तब उन्होंने इस मामले में क्या कार्यवाही की थी। उन्हें इसकी जानकारी प्रदेश की जनता को देनी चाहिए। हमीरपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार विमल नेगी के मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करवा रही है। जांच में कहीं कोई रुकावट नहीं है। भाजपा इस मुद्दे पर सिर्फ ओछी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंडी से सांसद रहे रामस्वरूप शर्मा की मौत किन कारणों से हुई थी इससे पर्दा आज तक नहीं उठ पाया है। इसकी जांच तत्कालीन भाजपा सरकार ने क्यों नहीं करवाई थी जबकि रामस्वरूप शर्मा का परिवार इस मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग करते हैं और बाकायदा प्रधानमंत्री को भी उन्होंने जांच करवाने को लेकर पत्र लिखा था लेकिन भाजपा नेता इस मामले पर चुप क्यों हो जाते हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सजग है। यही वजह है कि हाल ही में जहां पर भी कानून का उल्लंघन हुआ है वहां मुख्यमंत्री सुक्खू ने डीजीपी, अतिरिक्त मुख्य सचिव और एसपी तक पर कड़ी कार्रवाई की है। कहीं कोई चूक नहीं हुई है जो अधिकारी गलत करेंगे उनपर तुरंत एक्शन लिया जाएगा यह संदेश मुख्यमंत्री ने दे दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।