{"_id":"6a523e369f838b5e1501395b","slug":"video-python-enters-fountain-at-krishna-dham-teehra-safely-captured-and-released-into-the-forest-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रीकृष्ण धाम टीहरा में बने फव्वारे में घुसा अजगर, सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रीकृष्ण धाम टीहरा में बने फव्वारे में घुसा अजगर, सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा
उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत कृष्ण धाम टीहरा परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में बने फव्वारे के भीतर एक अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और इसकी सूचना तुरंत स्नेक कैचर को दी गई। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर माथुर धीमान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को फव्वारे से बाहर निकाला। करीब कुछ समय की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
रेस्क्यू के बाद अजगर को वन क्षेत्र में ले जाकर प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव भोजन या सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। ऐसे में यदि कहीं सांप या अजगर दिखाई दे तो उसे पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक कैचर को सूचना दें। उन्होंने ग्रामीणों से सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल में जाने का अनुरोध किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।