{"_id":"6a51ef933b7df3f64d019fda","slug":"video-ghaziabad-tundla-emu-extended-to-agra-city-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू अब आगरा सिटी तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू अब आगरा सिटी तक चलेगी
आगरा | यात्रियों को 15 जुलाई से बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे ने गाजियाबाद-टूंडला दैनिक ईएमयू (12 कोच) का संचालन अस्थायी रूप से आगरा सिटी स्टेशन तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे आगरा सिटी, यमुना ब्रिज, छलेश्वर, एत्मादपुर और टूंडला के यात्रियों को गाजियाबाद व बीच के स्टेशनों के लिए सीधा रेल संपर्क मिलेगा।
गाजियाबाद से चलने वाली ट्रेन दोपहर 12:45 बजे आगरा सिटी पहुंचेगी, जबकि वापसी में आगरा सिटी से दोपहर 2:20 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 64167 गाजियाबाद से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर सुबह 11:25 बजे टूंडला पहुंचेगी और 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 11:47 बजे एत्मादपुर, 12:05 बजे छलेश्वर, 12:13 बजे यमुना ब्रिज होते हुए दोपहर 12:45 बजे आगरा सिटी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 64168 आगरा सिटी से दोपहर 2:20 बजे रवाना होकर 2:35 बजे यमुना ब्रिज, 2:43 बजे छलेश्वर, 3:01 बजे एत्मादपुर और 3:30 बजे टूंडला पहुंचेगी। यहां से 3:40 बजे प्रस्थान कर शाम 7:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।