{"_id":"6a51f039ec905a29f5063ba0","slug":"video-avoid-home-remedies-for-spider-or-insect-bites-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:मकड़ी या कीड़ा काटे तो नहीं करें घरेलू उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:मकड़ी या कीड़ा काटे तो नहीं करें घरेलू उपचार
आगरा। बारिश में जमीन में छिपे जहरीले कीड़े भी बाहर निकलने लगे हैं, जो घरों के बाथरूम, रसोई और बेडरूम तक पहुंच रहे हैं। इनके काटने और संपर्क में आने से त्वचा संबंधी बीमारियां हो रही हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में एलर्जी और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि कीड़े या मकड़ी के काटने पर किसी तरह का लेप या घरेलू नुस्खे न आजमाएं। जलन, चकत्ते या फफोले पड़ने पर नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। बच्चों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनकी त्वचा अति संवेदनशील होती है।
बारिश में बाहर निकल रहे जमीन में छिपे जहरीले कीड़े एसएन में बढ़ी मरीजों की संख्या
बचाव के लिए करें ये उपाय करें
यदि कोई कीड़ा काट ले तो तुरंत उस जगह को एंटीसेप्टिक साबुन और साफ पानी से धोएं।
सूजन कम करने के लिए कपड़े में लपेटकर बर्फ से सिकाई करें।
बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े ही पहनाएं।
अलमारी या हैंगर से कपड़े उतारकर पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झटक लें।
बिस्तर पर सोने से पहले चादर को साफ करें और फर्श पर चप्पल पहनकर ही रहें।
खिड़की और दरवाजों पर जाली और कीटनाशक का प्रयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।