{"_id":"6a51f02a299816b8f30f97fd","slug":"video-hindi-goes-global-students-from-botswana-ghana-tunisia-to-learn-the-language-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:पहली बार बोत्सवाना, घाना और ट्यूनीशिया के छात्र सीखेंगे हिंदी, 27 देशों के 109 विदेशी विद्यार्थी लेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:पहली बार बोत्सवाना, घाना और ट्यूनीशिया के छात्र सीखेंगे हिंदी, 27 देशों के 109 विदेशी विद्यार्थी लेंगे प्रवेश
आगरा। हिंदी की पहुंच अब दुनिया के नए देशों तक पहुंच रही है। हिंदी सीखने की चाह लेकर इस बार पहली बार बोत्सवाना
, घाना और ट्यूनीशिया के विद्यार्थी हिंदी संस्थान में प्रवेश लेने जा रहे हैं। 1 अगस्त से शुरू होने वाले नए सत्र में 27 देशों के 109 विदेशी विद्यार्थी हिंदी का अध्ययन करेंगे।
हिंदी संस्थान में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति को करीब से समझेंगे। अलग-अलग देशों से आने वाले ये विद्यार्थी भाषा के माध्यम से भारत की परंपराओं और सामाजिक परिवेश से भी रूबरू होंगे।
इस बार संस्थान के लिए खास उपलब्धि यह है कि बोत्सवाना, घाना और ट्यूनीशिया जैसे देशों से पहली बार विद्यार्थी हिंदी सीखने पहुंच रहे हैं। इससे हिंदी के वैश्विक विस्तार को नई पहचान मिलेगी।
हिंदी संस्थान के पीआरओ प्रोफेसर चंद्रकांत ने बताया कि नए सत्र में 27 देशों के 109 विदेशी विद्यार्थियों का प्रवेश प्रस्तावित है। पहली बार कुछ नए देशों के विद्यार्थी भी हिंदी सीखने के लिए संस्थान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विदेशी विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या हिंदी की वैश्विक लोकप्रियता और भारतीय भाषा-संस्कृति के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के साथ भारतीय साहित्य, संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी दी जाती है, जिससे वे भारत को बेहतर तरीके से समझ सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।