{"_id":"6798d40ac395898f3a01fd93","slug":"video-sansad-khel-maha-kumbh-holy-heart-team-became-the-winner-by-defeating-hamirpur-public-school","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर पब्लिक स्कूल को हरा होली हार्ट टीम बनी विजेता, सांसद खेल महाकुंभ की किक्रेट स्पर्धा के तहत खेले गए रोचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर पब्लिक स्कूल को हरा होली हार्ट टीम बनी विजेता, सांसद खेल महाकुंभ की किक्रेट स्पर्धा के तहत खेले गए रोचक मुकाबले
सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण के तहत हमीरपुर विधानसभा में हो रहे क्रिकेट स्पर्धा में मंगलवार को एनआईटी हमीरपुर में रोचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान दड़ूही पंचायत प्रधान एवं जिला भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष उषा बिरला ने स्पर्धा के दूसरे दिन के मुकाबलों की बतौर शुरूआ की। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और दूसरे दिन के मैचों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे संस्करण में हमीरपुर विधानसभा में क्रिकेट में 27 टीम भाग ले रही हैं। यह पूर्व मंत्री एवं सांसदअनुराग ठाकुर की एक दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मंच मिला है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और खेल मैदान तक पहुंचाने में प्रदेशभर में यह मुहिम सार्थक नतीजे सामने ला रही है। वर्श 2018 से महाकुंभ की शुरूआत हुई। पहले संस्करण में 1400 टीमों ने पांच खेलों में भाग लिया था। लगभग 20 लाख तक की राशि के इनाम उस दौरान उन खिलाड़ियों को बांटे गए थे। अब लगातार टीमों की संख्या और ईनामी राशि बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सांसद खेल महाकुंभ की तारीफ कर चुके हैं और उन्होंने देश के अन्य सांसदों को भी सांसद खेल महाकुंभ करवाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस के नेता सांसद खेल महाकुंभ के ऊपर बयान बाजी कर रहे थे। महाकुंभ की लोकप्रियता से कांग्रेसी नेता बौखला गए हैं। क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन मंगलवार को एनआईटी हमीरपुर के खेल मैदान में दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच हमीरपुर पब्लिक स्कूल बनाम जीएम होली हार्ट के बीच हुआ जिसमें जीएम होली हार्ट विजेता रहा। दूसरा मैच पीओ 11 बनाम भाजयुमो हुआ जिसमें पीओ 11 विजेता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।