{"_id":"6669875d06e6cc17a800065c","slug":"video-vishwa-hindu-parishad-hamirpur-condemns-terrorist-attack-on-bus-in-jammu-demands-action","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जम्मू में बस पर हुए आतंकवादी हमले की विश्व हिंदू परिषद ने की निंदा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जम्मू में बस पर हुए आतंकवादी हमले की विश्व हिंदू परिषद ने की निंदा, कार्रवाई की मांग
विश्व हिंदू परिषद ने उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी जाते समय बस पर किए हमले का विरोध जताया व कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा। जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिवखोड़ी जाते समय नौ जून को हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों ने हमला किया। जिसमें 10 निर्दोष हिंदू तीर्थयात्री मारे गए। यह संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है। जम्मू काश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है। जिला संयोजक आशीष शर्मा ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है। हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। बजरंग दल इस कायराना कृत्य की तीव्र निंदा की और निवेदन किया कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।