{"_id":"69f313f421a06756550baa83","slug":"video-kangra-health-minister-dhani-ram-shandil-offers-prayers-at-jwalamukhi-urges-youth-to-stay-away-from-drugs-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्वालामुखी में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने किए दर्शन, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्वालामुखी में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने किए दर्शन, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:03 PM IST
Link Copied
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (सेवानिवृत्त) धनी राम शांडिल ने शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आज विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट सदस्य शैलेंद्र शर्मा और पुजारी सभा प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने उन्हें पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करवाई तथा माता की पवित्र चुनरी भेंट की। मंत्री धनी राम शांडिल ने मंदिर परिसर में स्थित मोदी भवन और शैया भवन में भी दर्शन किए और कुछ समय तक मंदिर में रुककर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि ज्वाला माता सभी की माँ हैं और हर श्रद्धालु की आस्था इस पवित्र शक्तिपीठ से जुड़ी हुई है। यह स्थल अत्यंत प्राचीन और सिद्ध शक्ति पीठ है, जिसकी महिमा देश-विदेश तक फैली हुई है। उन्होंने मंदिर में विकसित हो रही सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए अब बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे दर्शन और भी सुगम बने हैं। युवाओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को माता के दर्शन करने, भजन-कीर्तन सुनने और धर्म एवं अध्यात्म की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि समाज में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जिससे युवाओं को बाहर निकालने के लिए सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मार्ग अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता का गुणगान करने से मन में शक्ति का संचार होता है, आध्यात्मिकता बढ़ती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है, जिससे जीवन में सही दिशा मिलती है। इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल भी उपस्तिथ रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।