Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Preparations for Shravan Ashtami Navratri complete at Jwalamukhi temple, additional personnel will take charge of security
{"_id":"68808fde6a240b043b033665","slug":"video-preparations-for-shravan-ashtami-navratri-complete-at-jwalamukhi-temple-additional-personnel-will-take-charge-of-security-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र की तैयारियां पूरी, अतिरिक्त कर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र की तैयारियां पूरी, अतिरिक्त कर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों का भव्य आगाज शुक्रवार से होगा। श्रावण अष्टमी नवरात्र 25 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेंगे। सुबह 5:00 बजे ज्वाला माता के गर्भ गृह के कपाट दर्शनों के लिए खोले जाएंगे। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण अष्टमी नवरात्र के दौरान मंदिर के अंदर नारियल, ढोल-नगाड़े ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। धारा 144 लागू होने पर किसी भी प्रकार के हथियार मंदिर क्षेत्र में ले जाना वर्जित है। मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में लंगर व्यवस्था तीन समय सुबह, दोपहर व रात को चलाई जाएगी व मेडिकल कैंप की सुविधा भी श्रद्धालुओं को मिलेगी। 100 अतिरिक्त पुलिस जवान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे और 75 अतिरिक्त कर्मी व सफाई कर्मी भी मंदिर में नवरात्र के दौरान तैनात किए गए हैं। 75 सीसीटीवी कैमरों से मंदिर व परिसर में असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। बस स्टैंड से लेकर मंदिर के चारों गेट तक पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात होंगे।
टेंट, पानी, मेट, सफाई की सुविधा श्रद्धालुओं को दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।