{"_id":"6a1aca412ee1f5a77c02972c","slug":"video-the-counting-of-votes-for-the-zila-parishad-and-bdc-will-take-place-at-jwalamukhi-degree-college-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ज्वालामुखी डिग्री कॉलेज में होगी जिला परिषद व बीडीसी की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ज्वालामुखी डिग्री कॉलेज में होगी जिला परिषद व बीडीसी की मतगणना
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी में शुरू होगी। मतगणना को लेकर शनिवार को 115 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दूसरी रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि ज्वालामुखी विकास खंड के अंतर्गत तीन जिला परिषद वार्डों तथा 20 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना की जाएगी। जिला परिषद के अंतर्गत कोपड़ा, अधवानी और बारी कलां वार्ड शामिल हैं। कुल 23 वार्डों की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी रविवार सुबह सात बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे। वहीं जिला परिषद और बीडीसी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंटों को सुबह साढ़े सात बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 7:45 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और ठीक आठ बजे मतगणना शुरू कर दी जाएगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि मतगणना देर रात तक चल सकती है, क्योंकि आवश्यकता पड़ने पर मतों की दोबारा गिनती भी करवाई जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्रों का प्रयोग किया गया है। अधिकारियों को मतपत्रों की पहचान और मतगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम मतगणना के लिए तैयार है और प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।