{"_id":"65f53f51c2a1e14c400ed70e","slug":"video-bro-engaged-in-restoration-of-manali-leh-road-of-strategic-importance","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग की बहाली में जुटा बीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग की बहाली में जुटा बीआरओ
सीमा सड़क संगठन की 70 आरसीसी ने अप्रैल के पहले सप्ताह तक हिमाचल सीमा सरचू तक सड़क बहाली का लक्ष्य रखा है। मनाली-लेह मार्ग को हिमाचल की सीमा सरचू तक बहाली के लिए बआरओ ने पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन हाईवे तीन की जल्द बहाली में सीमा सड़क संगठन के मुश्किलें कम नहीं है। जिस्पा से सरचू तक लगभग 84 किमी लंबी इस मार्ग की बहाली में सीमा सड़क संगठन ने छह मशीनों के साथ 40 मजदूर मोर्चे पर तैनात कर दिए हैं। सीमा सड़क संगठन ने इस सड़क की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर छेड़ दिया है। संगठन के अधिकारियों का दावा है किसब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक यह मार्ग सरचू तक बहाल कर दिया जाएगा। सीमा सड़क संगठन ने जिस्पा से इस कार्य की शुरुआत की है। इस बार संगठन के जवानों को भारी बर्फ और हिमखंडों से जूझना होगा। 2015-16 के बाद इस बार घाटी में भारी बर्फबारी हुई है। गत वर्ष यह मार्ग 24 मार्च को बहाल हुआ था। सीमा सड़क संगठन 70 आरसीसी के कमांडिंग आफिसर मेजर रवि शंकर ने बताया कि जिस्पा से सरचू के लिए सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। छह मशीन के साथ 40 मजदूर मोर्चा संभाल रहे हैं। मेजर रवि शंकर ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो अप्रैल के पहले सप्ताह तक सरचू तक सड़क यातायात को बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।