Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
VIDEO : Cabinet Minister Jagat Singh Negi arrived at the closing ceremony of the district level under-14 sports competition and danced
{"_id":"669e50cd2a640420e60e7d8a","slug":"video-cabinet-minister-jagat-singh-negi-arrived-at-the-closing-ceremony-of-the-district-level-under-14-sports-competition-and-danced","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जिला स्तरीय अंडर-14 खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी, डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जिला स्तरीय अंडर-14 खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी, डाली नाटी
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन समस्याएं व शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की रा.व.मा.पा. कटगांव में छात्राओं के लिए आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि एक विद्यार्थी का समग्र विकास तभी सुनिश्चित हो सकता है जब वह तन और मन से तंदुरुस्त रहे जिसके लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल से जोड़ने की अत्यंत आवश्यकता है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार, सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को खेलों से जोड़ रही है तथा खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान कर उन्हे राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को भी खेल-कूद से जुड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि वह नशे की लत से दूर रह कर एक स्वस्थ समाज के निमार्ण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वह प्रदेश सहित जनजातीय जिलों के विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रही है तथा हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में उपेक्षित वर्गो के छात्र-छात्राओं को घरद्वार पर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है तथा केन्द्र सरकार के समक्ष प्रदेश के हितो की सशक्त पैरवी की जा रही है। इसके अतिरिक्त प्री नर्सरी शिक्षकों के 6000 पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया। जिला स्तरीय अंडर-14 खेल-कूद प्रतियोगिता में देवी चंडिका स्कूल कोठी को गवर्नर ट्रॉफी, कटगांव स्कूल को ओवर आल विजेता तथा न निगुलसरी ने अनुशासन में प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान बॉलीवाल प्रतियोगिता में बरी ने प्रथम, तांगलिंग ने द्वितीय व छितकुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कब्बडी में काफनू ने प्रथम पानवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बास्केट बॉल प्रतियोगिता में छोलतु ने प्रथम, कटगांव ने द्वितीय तथा बारंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में कगोंस ने प्रथम, मुरंग ने द्वितीय तथा रा0उ0पा0 सुगंरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि लोक नृत्य प्रतियोगिता में रकटगांव ने प्रथम वपांगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान किन्नौर व कार्यवाहक उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा किन्नौर कुलदीप नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व इस दौरान हुई खेल गतिविधियों से अवगत करवाते हुए बताया कि इस खेल-कूद प्रतियोगिता में जिले के 48 सरकारी व निजी विद्यालयों की कुल 546 छात्राओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।