{"_id":"678f4476a38e828fcc0fba7a","slug":"video-cm-sukhu-sang-this-song-from-a-famous-hindi-film-released-in-1970","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मनाली विंटर कार्निवल में सीएम सुक्खू ने गाया 1970 में आई इस मशहूर हिंदी फिल्म का गाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मनाली विंटर कार्निवल में सीएम सुक्खू ने गाया 1970 में आई इस मशहूर हिंदी फिल्म का गाना
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या पर 1970 में आई मशहूर हिंदी फिल्म का गाना गाया। इस दाैरान गायक व अन्य लोग भी सीएम के साथ गाने के बोल गुनगुनाया लगे। सीएम ने मंच पर गायक के साथ 1970 में आई राज कपूर की सुपर हिट हिंदी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के 'जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां' के बोल गुनगुनाए। इस दाैरान आरएस बाली सहित अन्य गणमान्य लोग माैजूद रहे। सीएम ने गाने के 'जी चाहे जब हमको आवाज दो हम हैं वहीं हम थे जहां, अपने यहीं दोनों जहां, इसके सिवा जाना कहां...' बोलों को गुनगुनाया। इस दाैरान माैजूद दर्शकों ने सीएम का हाैसला बढ़ाया। गाैरतलब है कि यह गीत सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश की ओर से गाया गया था। आज भी यह गीत हर संगीत प्रेमियों की जुबान पर रहता है। मुकेश ने अपने सिंगिंग करियर में 1300 से भी ज्यादा गाने गाए थे। मुकेश कभी राज कपूर की आवाज माने जाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।