{"_id":"66b9e6c03d4849cb0d0821b5","slug":"video-doctors-in-kullu-raised-the-demand-for-central-health-workers-protection-act","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुल्लू में डॉक्टरों ने सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स प्रोटेक्शन एक्ट की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुल्लू में डॉक्टरों ने सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स प्रोटेक्शन एक्ट की उठाई मांग
कोलकाता के अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक महिला डॉक्टर की हत्या से डॉक्टरों में विरोध देखने को मिल रहा है। वहीं जिला कुल्लू में भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू परिसर में एकत्रित होकर डॉक्टरों ने इस घटना का विरोध किया है और कैंडल जलाकर दिवंगत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा डॉक्टरों ने कोलकाता के अस्पताल में हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि कोलकाता की दिवगंत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए कुल्लू के डॉक्टरों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद डॉक्टर भयभीत है। यह पहला मामला नहीं है,जब ड्यूटी के दौरान किसी डॉक्टर के ऊपर हमला हुआ है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।