मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिजन श्रावण मास के दौरान रविवार को प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे थे। जहां सीएम की पत्नी सीमा यादव ने अपने बेटे, बेटी एवं दामाद संग भगवान श्री ओंकारेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत सम्मान भी किया। सीएम की धर्मपत्नी ने श्रावण मास में बाबा के दर्शन कर भोले बाबा से अपने परिजनों एवं सीएम के लिए बाबा की कृपा बनी रहे की मन्नत भी मांगी।
रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव अपने परिजनों संग बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन करने मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने गर्भगृह में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। इस दौरान वे बाबा ओंकारेश्वर की भक्ति में लीन दिखाई दीं। यही नहीं, उन्होंने श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में बैठकर ज्योतिर्लिंग भगवान के महत्व को भी जाना। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से सीमा यादव सहित परिजनों का स्वागत सम्मान भी किया गया था। वहीं बता दें कि श्रावण मास और रविवार की छुट्टी के चलते इस दिन तीर्थ नगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग भगवान ओमकार के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके चलते श्रद्धालुओं को करीब 4 से 5 घंटे के लंबे इंतजार के बाद बाबा ओंकार के दर्शन हो पा रहे थे।
सीएम की पत्नी ने मांगी, बाबा की कृपा बनी रहे
ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्टी जंगबहादुर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी अपने पुत्र, पुत्री और दामाद संग यहां आए थे। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिए और भोलेनाथ के दर्शन किए। उनको दर्शन करने से बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि बाबा की हम पर कृपा बनी रहे। इस पर हमने भी उन्हें बताया कि सनातन धर्म की तपस्या में, बाबा के लिए मोहन जी लगे हुए हैं। तो उनकी मनोकामना बाबा अवश्य पूर्ण करेंगे।
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने पहुंचे सीएम डॉक्टर यादव के परिजन
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने पहुंचे सीएम डॉक्टर यादव के परिज
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने पहुंचे सीएम डॉक्टर यादव के परिजन