{"_id":"668f78d87520d4a39603bad3","slug":"video-grand-divine-meeting-of-deities-kala-kameshwar-and-seri-narayan-took-place-with-khudijal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : देवता काला कामेश्वर और सेरी नारायाण का खुडीजल के साथ हुआ भव्य देव मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : देवता काला कामेश्वर और सेरी नारायाण का खुडीजल के साथ हुआ भव्य देव मिलन
देहुरी में 20 आषाढ़ मेले के बाद देवता खुडीजल मंडी जिला के मानगढ़ के दारण गांव पहुंचे। ढोल-नगाडों की थाप पर पहुंचे देवता खुडीजल का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंडी जिले के थुनाग के देवता काला कामेश्वर और मानगढ़ के सेरी नारायण भी पहुंचे थे, जिनका देवता खुडीजल के साथ भव्य देव मिलन हुआ। मंगलवार शाम को तीन महाशक्तियों के इस भव्य मिलन को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। बताया जा रहा है कि देव खुडीजल और थुनाग के देवता काला कामेश्वर का इतिहास में पहली बार मिलन हुआ है। जानकारी के अनुसार मानगढ़ के दारण में एक भक्त द्वारा मन्नत पूरी होने पर तीनों देतवाओं को बुलाया गया था। इस दौरान तीनों देवताओं का मिलन हुआ। देवता के कारदार शेर सिंह, पुजारी रूप लाल तथा आशीष कुमार ने कहा कि दारण गांव में एक साथ तीन देवताओं के दर्शन कर लोग धन्य हो गए। बुधवार शाम को मानगढ़ के दारण गांव से लौटकर देवता खुडीजल अपने देवालय में विराजमान हो गए हैं। कहा कि अब 23 अगस्त को शुरू होने वाले 11 दिवसीय देहुरी मेले के लिए बाहर निकलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।