{"_id":"668e63173046ddf724072bb3","slug":"video-sdm-bangana-held-a-review-meeting-regarding-monsoon-related-preparations","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मानसून संबंधी तैयारियों को लेकर एसडीएम बंगाणा ने ली समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मानसून संबंधी तैयारियों को लेकर एसडीएम बंगाणा ने ली समीक्षा बैठक
दक्षिण-पश्चिम मानसून संबंधी तैयारियों को लेकर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बुधवार को समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वे मॉनसून सीजन के दृष्टिगत सभी विभागों से उचित समन्वय स्थापित करें किसी भी आपातकालीन स्थिति में काम आने वाली मशीनरी व कर्मचारियों की सूची और उनका फोन नंबर उपलब्ध करवाएं व अधिकारी हमेशा अपना भी मोबाइल फोन ऑन रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। सोनू गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों का स्टॉक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। सर्पदंश के उपयोग में लाई जाने वाली दवाईयों का भी समुचित भंडारण रखें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्नेक बाइट होने की स्थिति में लोग झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ने के बजाएं अपने नजदीकी अस्पताल में चले जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कहा कि वह मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखें और लोगों को दूषित जल से होने वाले रोगों के बारे में जागरूकता अभियान चलाएं। एसडीएम ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भण्डारण टैंकों की साफ-सफाई तथा सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करें ताकि जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि वर्षा जल के समुचित निकासी के लिए नालियों तथा नालों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों को भी तैयार रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।