{"_id":"668d39e09c4bdf6d3a04d5e4","slug":"video-abvp-bangana-unit-planted-trees-in-muchhali-panchayat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एबीवीपी की बंगाणा इकाई द्वारा मुच्छाली पंचायत में पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एबीवीपी की बंगाणा इकाई द्वारा मुच्छाली पंचायत में पौधारोपण
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा 9 जुलाई को विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा पौधरोपण किया गया व यह कार्यक्रम गांव मुछाली में आयोजित करवाया गया। जिसमें मुख्यतिथि पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य व मुचछाली पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय गुवा दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमो में पर्यावरण सरक्षंण के बारे में इस तरह के कार्यक्रमों को करवाने की सराहना की व लोगों से अपील की कि वे भी बरसात के दिनों अपने घरों के आस पास पौधे जरूर लगाएं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता अक्षय शर्मा, प्रिंस , जिला संयोजक अनुराग शर्मा, एस एफ एस संयोजक तीक्ष्ण, इकाई अध्यक्ष अनुज , मनीष, मानव, शुभम, आयुष, तानिया, भावना, मधु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।