{"_id":"668ce4841c8e0978ef06eae9","slug":"video-the-problems-of-senior-citizens-were-discussed-in-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर हुआ मंथन
ऊना जिला वरिष्ठ नागरिक फोरम की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को हुई। एमसी पार्क ऊना के वरिष्ठ नागरिक भवन में हुई बैठक में जिले भर से पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि आज दिन तक विभिन्न विभागों में बुजुर्गों को प्राथमिकता देने की प्रक्रिया शुरू न हो पाई। खासकर अस्पताल में बुजुर्गों के लिए विशेष वार्ड की व्यवस्था आज दिन तक न हो पाई है। शहर, गांवों में आवारा कुत्तों की भरमार है। सरकार और संस्थाएं कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं। इन विषयों को लेकर जल्द प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर बुजुर्ग सरकार से देखभाल और बेहतर सुविधाओं की आस रखते हैं। अन्यथा इसके लिए सड़कों पर उतरना उनके बस से बाहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।