{"_id":"668e7cbbeae40077b20d6bd4","slug":"video-shahajahapara-shahara-ma-ghasa-bugdhha-ka-pana-sana-na-sabhal-maraca-ndrf-bha-rasakaya-ma-jata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर शहर में घुसा बाढ़ का पानी, सेना ने संभाला मोर्चा, NDRF भी रेस्क्यू में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर शहर में घुसा बाढ़ का पानी, सेना ने संभाला मोर्चा, NDRF भी रेस्क्यू में जुटी
शाहजहांपुर में खन्नौत और गर्रा नदी उफनाने से बाढ़ का पानी शहर में घुस गया। मंगलवार रात अचानक पानी लोगों के घरों में घुसना शुरू हुआ था। सुबह होते-होते लोग बाढ़ के पानी से घिर गए। 20 से 25 मोहल्लों के करीब दस हजार लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के साथ ही पार्षदों ने नावों की व्यवस्था कर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। प्रशासन ने सेना से मदद मांगी। इसके बाद मद्रास रेजीमेंट के 200 जवान राहत बचाव कार्य में लग गए। बाढ़ में फंसे लोगों को सेना के जवानों ने मोटरबोट के जरिए निकाला। सेना के जवानों के साथ स्टीमर से गए आरसी मिशन थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बाढ़ग्रस्त परिवार के साथ मासूम बच्ची को बाहर निकाला। हनुमतधाम, ख्वाजा फिरोज, हयातपुरा आदि मोहल्लों में ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सेना के जवान तीन स्टीमर के साथ लोगों को बाहर निकालने जुटे रहे। पुलिस एनाउंस कर लोगों को बाढ़ के पानी से दूर रहने के लिए सचेत करती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।