{"_id":"6a5dc5ed164fc00ad20db813","slug":"video-kullu-citu-cpim-protest-in-support-of-sonam-wangchuk-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुल्लू में सीटू-सीपीआईएम का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुल्लू में सीटू-सीपीआईएम का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:32 PM IST
Link Copied
पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के समर्थन और दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार को कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीटू और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मांगें उठाईं।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और युवाओं का परीक्षा प्रणाली से भरोसा कमजोर हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की और सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और युवाओं का विश्वास बहाल हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।