{"_id":"69bbf99451f14440b40a51cc","slug":"video-kullu-dc-anurag-chandra-sharma-says-if-you-have-turned-18-get-your-name-registered-in-the-voter-list-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: डीसी अनुराग चंद्र शर्मा बोले- यदि आप 18 साल के हुए तो मतदाता सूची में दर्ज करवाएं अपना नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: डीसी अनुराग चंद्र शर्मा बोले- यदि आप 18 साल के हुए तो मतदाता सूची में दर्ज करवाएं अपना नाम
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जारी बयान में कहा है कि 1 अप्रैल 2026 को जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष हो चुकी है या हो जाएगी, वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है, वे भी अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में 28 मार्च 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल तक पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावों एवं आपत्तियों पर निर्णय लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वह 10 अप्रैल तक अपीलीय प्राधिकारी (उपायुक्त) के समक्ष अपील कर सकता है, जिन पर निर्णय 17 अप्रैल तक लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जिला की जिन ग्राम पंचायतों में इस वर्ष सामान्य चुनाव प्रस्तावित है, उसके लिए अनुपूरक मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।