{"_id":"6a39025d0d6f8966d50bcbda","slug":"video-kullu-panchayat-samiti-chairperson-vice-chairperson-election-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर बोले- पंचायत समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर बोले- पंचायत समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई
Ankesh Dogra
Updated Mon, 22 Jun 2026 03:07 PM IST
Link Copied
उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को मतदान प्रक्रिया अमल में लाई गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर यमुना देवी और उपाध्यक्ष पद पर सुंदर सिंह ठाकुर को चुना गया है। इसके लिए मतदान प्रक्रिया अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि 18 पंचायत समिति सदस्य वाली कुल्लू पंचायत समिति में दोपहर 11 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। दोनों पदों के लिए दो-दो दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए हुई मतदान प्रक्रिया में भाजपा समर्थित यमुना देवी को 10 मत और कांग्रेस समर्थित आशा ठाकुर को आठ मतों पर संतोष करना पड़ा। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सुंदर सिंह ठाकुर और भाजपा समर्थित नूप राम ने दावा पेश किया था। मतदान प्रक्रिया में दोनों को 9-9 मत पडे़ इस कारण पर्ची (लॉटरी) के माध्यम से चुनाव किया गया। इसमें सुंदर सिंह का नाम निकला और उन्हें उपाध्यक्ष पद पर विराजमान किया गया। उसके बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।