{"_id":"69a96cdee0a66a4a60080a5b","slug":"video-kullu-thousands-of-farmers-and-gardeners-are-facing-problems-since-last-one-year-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: एक साल से हजारों किसान बागवान झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: एक साल से हजारों किसान बागवान झेल रहे परेशानी
उपमंडल निरमंड की सात पंचायतों के हजारों किसान बागवान सिंचाई सुविधा को तरसे हुए हैं। बीते वर्ष कुर्पण खड्ड में आई बाढ़ के कारण सिंचाई कूहल क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिस कारण सिंचाई सुविधा ठप पड़ी हुई है। गुरुवार को हिमाचल किसान सभा ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा और 11 मार्च तक सिंचाई सुविधा बहाल करने की मांग उठाई। किसान सभा ने चेताया कि यदि 11 तक सिंचाई सुविधा बहाल नहीं हुई तो 12 मार्च से विभाग के कार्यालय के बाहर क्रमिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। बीते वर्ष कुर्पण खड्ड में आई भयानक बाढ़ के कारण उपमंडल निरमंड में काफी क्षति पहुंची थी। बाढ़ की चपेट में आने से कुर्पण खड्ड से क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लिए बनी सिंचाई योजना भी क्षतिग्रस्त हो गई थी और एक वर्ष से क्षेत्र के किसान बागवान सिंचाई सुविधा को तरसे हुए हैं। किसान
बागवानों की इस ज्वलंत समस्या को लेकर गुरुवार को किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर की अगुवाई में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसान सभा ने कहा कि कुर्पण खड्ड पर बनी सिंचाई कूहल एक वर्ष से खस्ता हालत में है। सिंचाई योजना ठप होने से क्षेत्र के हजारों किसान बागवानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कूहल में पानी न होने से ग्राम पंचायत डीम, कोट, कोटी, बड़ीधार, त्वार, भालसी और शिशवी के हजारों परिवारों को नुकसान हो रहा है। इस कूहल में पानी न होने से लोगों के धान के क्यार नहीं लग रहे हैं। सब्जियों और नर्सरी का कार्य करने वाले किसानों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। नहर में पानी नहीं होने से किसान बागवानों की आर्थिकी पर भी गहरा संकट मंडरा गया है। किसान सभा ने चेताया कि यदि 11 मार्च तक सिंचाई सुविधा बहाल नहीं की गई तो 12 मार्च से विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन और क्रमिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर किसान सभा महासचिव जगदीश, देवकी नंद, प्रदीप स्नेही, पदम, घनश्याम, तारा चंद, जिया नंद, हरीश, प्रेम, राम सिंह, टिटू, उत्तम राम, वेद प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।