{"_id":"69a92ef4c04094c2f40b5818","slug":"video-kullu-19-affected-families-meet-dc-after-not-receiving-compensation-for-house-collapse-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: मकान ढहने का मुआवजा नहीं मिलने पर भड़के प्रभावित, 19 परिवार डीसी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: मकान ढहने का मुआवजा नहीं मिलने पर भड़के प्रभावित, 19 परिवार डीसी से मिले
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Mar 2026 12:51 PM IST
Link Copied
सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत के 19 प्रभावित परिवारों को मकान ढहने के बाद भी अब तक मुआवजा नहीं मिलने से लोगों में रोष है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता घनश्याम शर्मा की अगुवाई में प्रभावित परिवारों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और अपनी समस्या उनके समक्ष रखी। प्रभावित परिवारों ने उपायुक्त को बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण उनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। इससे परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रशासन को प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान करना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके। वहीं उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।