{"_id":"69a9400ca0b416dc050e6f45","slug":"video-kullu-delegation-of-landless-people-meets-dc-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: भूमिहीन लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भूमिहीन लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:04 PM IST
Link Copied
भूमिहीन एवं आवासहीन कल्याण परिषद, जिला कुल्लू का एक प्रतिनिधि मंडल डीसी कुल्लू से मिला। परिषद के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 14-11-1992 को हमने भूमिहीन गरीबों के अधिकार को लेकर संघर्ष प्रारंभ किया था, जो पिछले 35 वर्षों से निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा 28-2-2026 तक अवैध कब्जे हटाने के आदेश पारित किए गए थे। इसके विरूद्ध जनहित में दायर एसएलपी संख्या 34169/26 के आधार पर 13-2-2026 में सर्वोच्च न्यायालय ने अवैध कब्जों पर होलिस्टिक व्यू के आधार पर नीति बनाकर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश पर राज्य सरकार ने कमेटी गठित कर अवैध कब्जे को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट का आभार व्यक्त किया और डीसी से इन आदेशों को धरातल पर उतारने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा की जल्द ही पंद्रह हज़ार लोगों की एक बैठक होगी जिसमें राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को निमंत्रण दिया जायेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।