{"_id":"6a3404f3898a966d46071a00","slug":"video-manali-dhungri-village-immersed-in-devotion-to-goddess-bhagwati-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनाली: देवी भगवती के भक्तिरस में डूबा ढूंगरी गांव, श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली: देवी भगवती के भक्तिरस में डूबा ढूंगरी गांव, श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आगाज
ऐतिहासिक ढूंगरी गांव में गुरुवार को हिडिंबा माता मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ के साथपूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और हिडिंबा माता के जयकारों से पूरा परिवेश गूंज उठा। दोपहर लगभग 2 बजे विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा का आगाज हुआ। कथा व्यास शशांक कौशल ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। कहा कि मां भगवती की कृपा से ही सृष्टि का संचालन होता है। उन्होंने देवी को शक्ति, करुणा और भक्ति का स्वरूप बताया। उन्होंने देवी भागवत महापुराण को मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक ग्रंथ बताते हुए इसके श्रवण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर मां भगवती के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। अम्बा मां अम्बा बोल, ईश्वर सतचित आनंद बोल, नंगे नंगे पांव चल आया मां तेरा पुजारी जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कारदार रघुवीर नेगी रमण शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों से कथा श्रवण कर मां भगवती का आशीर्वाद लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।