{"_id":"665870cc9de093f411022b49","slug":"video-mukesh-agnihotri-said-in-nirmand-people-will-teach-a-lesson-to-the-conspirators","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निरमंड में बोले मुकेश अग्निहोत्री- षड्यंत्रकारियों को लोग सिखाएंगे सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निरमंड में बोले मुकेश अग्निहोत्री- षड्यंत्रकारियों को लोग सिखाएंगे सबक
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा है कि लोगों को भाजपा के धनबल पर नहीं कांग्रेस के जनबल पर विश्वास है। षड्यंत्रकारियों को इस बार प्रदेश के लोग सबक सिखाएगें। आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ननखड़ी व कुल्लू जिला के निरमंड में विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह प्रदेश का भविष्य है और उन्हें अपने भविष्य को सुरक्षित व संवारना होगा। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह भारी मतों से जीत रहे हैं बस देखना अब यह है कि उनकी जीत कितने रिकार्ड तोड़ मतों से होती है। उन्होंने दावा किया कि कंगना न तो विधानसभा और न ही लोकसभा की चौखट कभी नहीं लांघ सकेंगी। उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में अथाह विकास कार्य किए हैं उसमें ननखड़ी भी है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र से एकतरफा विक्रमादित्य सिंह को ही वोट आने चाहिए। यही उनकी वीरभद्र सिंह के लिये सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि कंगना के पीछे भाग भाग कर अब वह थक चुके हैं। कंगना का 4 जून का मुंबई जाने का टिकट बुक हो चुका है। उन्होंने कहा कि कंगना भी अपनी हार को देखकर बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना को फिल्मी दुनिया में ही रहकर अपना नाम कमाना चाहिए बाकी मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिये विक्रमादित्य सिंह ही बहुत है। मुकेश ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है इस कृत्य का परिणाम प्रदेश के लोग उसे 2 जून को देने जा रहें है। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ओर भी मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को कोई भी खतरा नहीं है यह सरकार अपना कार्यकाल भी पूरा करेगी और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद फिर से अपनी सरकार बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।