{"_id":"657fffc2d578660f3b07dd14","slug":"video-tourists-flock-to-rohtang-sissu-koksar-and-atal-tunnel-north-portal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर में उमड़े पर्यटक, वाहनों की लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर में उमड़े पर्यटक, वाहनों की लगी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:47 PM IST
क्रिसमस और नववर्ष से पूर्व पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। वीकेंड पर अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू, यंद्रक और कोकसर में पर्यटक भारी संख्या में पहुंचे। मौसम सुहावना रहने के कारण अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के जंखर फ्लोंग में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। पर्यटन स्थल सिस्सू में भी भारी संख्या में पर्यटक वाहनों की लाइनें लगी रहीं। इसके अलावा कोकसर में पार्किंग न खुलने से सड़क के किनारे वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। हालांकि पर्यटकों को मौसम को देखते हुए कोकसर से आगे जाने की अनुमति नहीं है, जिसके चलते ऑफ रोड राइडिंग के साथ कुछ दूर पैदल जाकर भी पर्यटक बर्फ का आनंद लेते दिखे। कई पर्यटकों ने यहां के कुदरती नजारों को कैमरे और मोबाइल में कैद किया और कुछ पर्यटकों ने वीडियो कॉल कर अपने परिजनों और दोस्तों को यहां की चांदी सी चमकने वाली बर्फ का दीदार भी करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।