{"_id":"657ed239cb1d75a16c0ef4d8","slug":"video-bral-ma-fatha-sa-ltaka-mal-vavahata-ka-shava-chhaha-mahana-pahal-haii-tha-shatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, छह महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, छह महीने पहले हुई थी शादी
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना भोजीपुरा के गांव आसपुर का निवासी विनोद ने बताया कि उसकी शादी थाना भुता के गांव डबरा निवासी प्रेमपाल की पुत्री खुशी से छह महीने पहले हुई थी। परिवार में सब ठीक-ठाक चल रहा था। शनिवार को वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था। इसी बीच पत्नी ने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने बताया कि वह लोग किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी थी, जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।