{"_id":"6a38f615ea3e96d4f4015166","slug":"video-video-elections-for-the-posts-of-chairperson-and-vice-chairperson-of-the-kullu-panchayat-samiti-concluded-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुल्लू पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुल्लू पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न
Ankesh Dogra
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:15 PM IST
कुल्लू पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित यमुना ठाकुर विजयी रहीं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सुंदर सिंह ठाकुर निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले नामांकन दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित हर्षा ठाकुर तथा भाजपा समर्थित यमुना ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सुंदर सिंह ठाकुर और भाजपा समर्थित नूप राम मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में दोनों उम्मीदवारों को 9-9 मत प्राप्त हुए। बराबरी की स्थिति बनने पर नियमानुसार पर्ची प्रणाली (लॉटरी) के माध्यम से विजेता का फैसला किया गया। इसमें सुंदर सिंह ठाकुर के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित यमुना ठाकुर ने जीत दर्ज कर पंचायत समिति कुल्लू की नई अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।