{"_id":"696b5e4d831e2aa8490bbd1f","slug":"video-villagers-reached-the-sp-office-in-the-patwari-assault-case-and-demanded-strict-action-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटवारी मारपीट मामले में ग्रामीण पहुंचे एसपी कार्यालय, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी मारपीट मामले में ग्रामीण पहुंचे एसपी कार्यालय, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
पटवारी-कानूनगो पर जानलेवा हमले मामले में लगघाटी की फलान पंचायत के लोग एसपी कुल्लू से मिले और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। पंचायत प्रधान रेशमा देवी की अध्यक्षता में एसपी से मिले ग्रामीणों ने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों में से एक भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है। घायल पटवारी के चाचा कैप्टन खेम चंद और ग्रामीण रोशन लाल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में हमला करने वाला बीडीसी अध्यक्ष क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के वीवीआईपी कमरे में उपचार ले रहा है। मामले को जानबूझ कर हमावरों की ओर से उलझाया जा रहा है। जबकि घटना में जो धाराएं लगनी चाहिए थीं वह भी नहीं लगाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।