सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   VIDEO : A meeting was organized in the under the chairmanship of SDM Gohar Laxman Singh Kanet

VIDEO : मानसून सीजन पर प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अपने-अपने स्तर पर सभी विभाग तैयारी सुनिश्चित करें- एसडीएम गोहर

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:13 PM IST
आगामी मानसून को देखते हुए उपमंडल स्तर पर मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए निर्धारित कार्य योजना अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में उपमंडल अधिकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम गोहर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर बैकअप प्लान ,मशीनरी व्यवस्था, मानव संसाधन, की प्लानिंग का ब्यौरा बनाकर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रस्तुत करें तथा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर एक नोडल ऑफिसर भी नियुक्त करें, ताकि आपदा के समय रिस्पांस टीम कोई बाधा उत्पन्न ना हो तथा एसडीम कार्यालय के द्वारा बनाए गए सब डिविजनल आपदा प्रबंधन व्हाट्सएप ग्रुप में अपने-अपने फील्ड के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को जोड़ें ताकि आपदा के समय में किसी भी प्रकार की सूचना को ग्रुप में शेयर करें ताकि राहत कार्य को कम से कम समय में शुरू किया जा सके। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों मानसून के दौरान अवरुद्ध सड़कों को खोलने व वाहनों की आवाजाही के लिए चिन्हित मार्गो चैलचौक से पंण्डोह मार्ग, चैलचौक से देवीदढ़ मार्ग, चैलचौक से रोहण्डा मार्ग ,चैलचौक से थुनाग मार्ग पर जेसीबी तैनात करें। तथा चिन्हित पुलों व सड़कों की मरम्मत व जल निकासी का निर्माण करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा जल शक्ति अधिकारियों को निर्देश देते हुए बरसात के दौरान पानी के सोर्स पर साफ सफाई सुनिश्चित करें ताकि लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हों और इलेक्ट्रिसिटी विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि उप मंडल स्तर के सभी सबस्टेशन पर बैकअप बिजली के पोल, बिजली के तार की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि बरसात के दौरान होने बिजली की सप्लाई में होने वाले कट को कम से कम समय में सुधारा जा सके और लोगों को बिजली उपलब्ध करवाई जाए तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा की बरसात के दौरान उभरते वाली प्रमुख बीमारियों के दवाइयां की व्यवस्था तथा एक एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध हों खाद्य आपूर्ति विभाग को मानसून को देखते हुए खाद्यान्न गोदाम में दो से तीन महीने का खाद्यान्न स्टॉक जमा करने के निर्देश दिए गए तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आपदा के दौरान आश्रय स्थलों की जरूरत पड़ने पर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की शाखा महाविद्यालय बासा की बिल्डिंग तथा महाविद्यालय बासा के गर्ल्स हॉस्टल को चिन्हित किया गया है तथा इसमें सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हों तथा बरसात के दौरान तथा आपदा के समय पुलिस होमगार्ड व फायर ब्रिगेड संगठनों को हमेशा अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए तथा चिन्हित मार्गो में मानसून के दौरान उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मानसून से पहले बाढ़, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए उपमंडल स्तर पर 14 जून को बाहवा दाण गांव में भूस्खलन पर मॉक ड्रिल की जाएगी ताकि इस तरह की आपदा के दौरान प्रशासन के द्वारा प्लान के हिसाब से कार्य किया जा सके और संबंधित अधिकारी ,कर्मचारी व रिस्पांस टीम के सामने आपदा के दौरान आने वाली समस्याओं व बाधाओं से किस तरीके से निपटना है ताकि आपदा से हुए जान माल की क्षति को किस तरह से कम से कम किया जा सके और उसका भी अभ्यास हो सके। बैठक में तहसीलदार संतराम ,बीडीओ सुरजीत मेहता व उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : खैर कोतवाली के गांव जड़ाना नगलिया प्रधान पति की गोलियां बरसाकर हत्या

12 Jun 2024

VIDEO : अलीगढ़ की मानव उपकार संस्था का रजत जयंती समारोह 13 जून को

12 Jun 2024

VIDEO : वंदे भारत एक्सप्रेस की हालत पैंसेजर ट्रेन के जनरल कोच जैसी, यात्री ने साझा किया वीडियो

11 Jun 2024

VIDEO : एनपीके खाद में निकले पत्थर, किसान ने वीडियो बनाकर किया वायरल

11 Jun 2024

VIDEO : रोजगार मेले में युवाओं का दर्द, 15 से 20 हजार की नौकरी के लिए भेज रहे दूसरे शहर

11 Jun 2024
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में बच्चों के विवाद में परिवारों में चली गोलियां, गोली लगने से दो लोग घायल

11 Jun 2024

VIDEO : इगलास के सहारा कलां स्थित मुर्गी फार्म हाउस में नाबालिग को पीटा

11 Jun 2024
विज्ञापन

VIDEO : हाथरस के यूनिफार्म-किताब गोदाम में लगी भीषण आग,1.60 लाख की नकदी भी जली

11 Jun 2024

VIDEO : जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या, घटना के बाद पसरा मातम, छावनी में बदला गांव

11 Jun 2024

VIDEO : हिमकेयर व आयुष्मान योजनाओं के तहत लंबित करोड़ों रुपए के भुगतान को लेकर साईं अस्पताल ने खोला मोर्चा

11 Jun 2024

VIDEO : यूपी STF और सोनभद्र पुलिस को मिली कामयाबी, दो कार से 95 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

11 Jun 2024

VIDEO : अस्सी घाट पर फूड कोर्ट हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, विरोध के बीच सील कराई गईं दुकानें

11 Jun 2024

VIDEO : नीट की परीक्षा को लेकर नाहन में एनएसयूआई का प्रदर्शन

11 Jun 2024

VIDEO : भाजपा नेता संगीत सोम का पलटवार, कहा-संजीव बालियान अपने व्यवहार के कारण हारे हैं

11 Jun 2024

VIDEO : बंगाणा की डोहगी पंचायत में घर पर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

11 Jun 2024

UP Politics: क्या यूपी में संघ से दूरी बीजेपी को पड़ी भारी, इन उम्मीदवारों से असहमत था RSS

11 Jun 2024

VIDEO : नीट परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

11 Jun 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को जगह-जगह हुए भंडारे, हनुमत धाम पर रही भीड़

11 Jun 2024

VIDEO : गले में तख्ती डालकर हत्यारोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

11 Jun 2024

VIDEO : शिकारियों ने सुअर के शिकार को लगाया फंदा, फंस गया तेंदुए का शावक, रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

11 Jun 2024

VIDEO : ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर मंदिरों में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, जगह-जगह हुए भंडारे

11 Jun 2024

VIDEO : खीरी में अचानक धूं-धूं कर जल उठा खंभे में लगा बॉक्स, कई घरों की बिजली गुल

11 Jun 2024

VIDEO : बांस के सहारे दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों की चोरी

11 Jun 2024

VIDEO : उदयपुर-त्रिलोकीनाथ के बीच इलेक्ट्रिक वैन सेवा शुरू

11 Jun 2024

VIDEO : लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगा भयंकर जाम, सैकड़ों वाहन फंसे, गर्मी से बेहाल हुए लोग

11 Jun 2024

VIDEO : चंदौली में मरीजों के स्ट्रेचर पर ढोया जा रहा बालू, वायरल हुआ वीडियो

11 Jun 2024

VIDEO : 19 लोगों की मौत के बाद भी नहीं ले रहे सबक, छोटा हाथी वाहन पलटा, छह लोग घायल

11 Jun 2024

VIDEO : मुजफ्फरनगर में बाईपास स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी आग

11 Jun 2024

VIDEO : कुल्लू की पीज साइट में नियमों की धज्जियां उड़ा कर रात के अंधेरे में की जा रही पैराग्लाइडिंग

11 Jun 2024

VIDEO : जगदलपुर में चलती कार बनी आग का गोला, देखें वीडियो

11 Jun 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed