{"_id":"6adb35388dd050198b0c920a","slug":"video-balichowki-farmers-protest-demand-dismissal-gyanesh-kumar-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: बालीचौकी में किसानों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बालीचौकी में किसानों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 03:51 PM IST
Link Copied
किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं होने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में संयुक्त किसान मंच के आह्वान पर शुक्रवार को बालीचौकी में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से किसानों को फसलों के उचित दाम देने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन को किसान सभा के राज्य महासचिव महेंद्र राणा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों से कई वादे किए थे, लेकिन उनके अनुसार अब तक ये वादे पूरे नहीं हुए हैं।
उन्होंने मांग की कि किसानों को फसलों की लागत के व्यापक आधार सी-2 पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर दाम दिए जाएं। इसके अलावा खाद, बीज और दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी बहाल करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग भी उठाई।
महेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की मांगें पूरी करने के बजाय चुनाव आयोग के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से एसआईआर करवा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के तहत करीब 14 करोड़ लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया गया है।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। राणा ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों की आवाज दबाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मंच के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में बालीचौकी में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने, किसानों को फसलों के उचित दाम देने और एसआईआर पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
किसान सभा बालीचौकी लोकल कमेटी के सचिव इंदर सिंह ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर किसान दिल्ली कूच भी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।