{"_id":"690c331b736222f83f0792ed","slug":"video-choti-kashi-lit-up-with-1500-diyas-dev-deepawali-celebrated-on-the-banks-of-the-beas-river-2025-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"1500 दियों से जगमग हुई छोटी काशी, ब्यास नदी के तट पर मनाई गई देव दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 दियों से जगमग हुई छोटी काशी, ब्यास नदी के तट पर मनाई गई देव दीपावली
छोटी काशी मंडी में काशी की तर्ज पर देव दिवाली का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान ब्यास आरती कमेटी ने शाम को ब्यास नदी के पवित्र डुगलेश्वर घाट को 1500 दीयों की रोशनी से सजाया। इससे पूरा नदी तट आस्था के उजाले से चमक उठा। डुगलेश्वर महादेव मंदिर और ब्यास नदी का संगम स्थल दीपों की कतारों से जगमगाया। घाट के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं ने दीये जलाए और गंगा आरती की तर्ज पर ब्यास आरती की । बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि देव दिवाली का यह पर्व इस बार भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। देव दिवाली के तहत 1500 दीये जलाए गए। उन्होंने बताया कि पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यह पर्व त्रिपुरासुर नामक राक्षस के वध से जुड़ा है। त्रिपुरासुर ने अपने बल से तीनों लोकों में आतंक मचा दिया था। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार कर सृष्टि को उस भय से मुक्त किया था। भगवान शिव जब काशी लौटे, तो देवताओं और मानवों ने उनके स्वागत में दीप प्रज्वलित कर पूरी नगरी को आलोकित किया। उसी क्षण से देव दीपावली मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई। यह आज भी भक्ति, विजय और प्रकाश के उत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान शिव और त्रिपुरासुर की कथा पर आधारित भक्ति नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्राचीन परंपराओं को जीवित रखना और देव संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।