{"_id":"688b524d3b38b6db8904e048","slug":"video-culvert-closed-on-teen-peepal-mandi-kullu-road-water-came-on-the-road-locals-solved-the-problem-themselves-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: तीन पीपल, मंडी-कुल्लू मार्ग पर बंद हुआ कलवर्ट, सड़क पर आया पानी, स्थानीयों ने खुद कराया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: तीन पीपल, मंडी-कुल्लू मार्ग पर बंद हुआ कलवर्ट, सड़क पर आया पानी, स्थानीयों ने खुद कराया समाधान
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पीपल के समीप, पीएनबी बैंक के ठीक सामने बना पानी का कलवर्ट मलबे से भर जाने के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके चलते बारिश का पानी सड़क पर बहने लगा और दो बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए जिन्हे मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने फोरलेन निर्माण में कार्यरत केएमसी कंपनी के कर्मचारियों को कई बार सूचना दी, लेकिन बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया। स्थानीय दुकानदार कपिल शर्मा उर्फ़ मोनू ने बताया कि बार-बार की शिकायत के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने खुद अपने खर्चे पर लेबर बुलाकर कलवर्ट की सफाई करवाई। उन्होंने बताया कि मलबा जम जाने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह अवरुद्ध हो गई थी, जिससे सड़क पर पानी बहने लगा और हादसे हुए।हर बरसात में यही दिक्कत आ रही है। बता दें कि नवोदय विद्यालय से लेकर पंडोह डैम कैंची मोड़ तक एनएच के रखरखाव का जिम्मा केएमसी कंपनी के पास है। कंपनी ने इस क्षेत्र में कई जगह पेवर और नालियों का निर्माण किया है, पर पीएनबी बैंक के सामने अब तक कलवर्ट और नालियों का निर्माण नहीं किया गया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई। जब इस मामले में के एमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भारी बरसात के चलते उनकी सारी मशीनरी और कर्मचारी अन्य मार्गों को खुला रखने में व्यस्त हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस स्थान पर नया कलवर्ट और नाली बनाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित कंपनी से आग्रह किया है कि महत्वपूर्ण स्थानों पर जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।