{"_id":"66ba01efb057d91dc00e3416","slug":"video-dc-mandi-apoorv-devgan-said-efforts-are-being-made-to-restore-nau-mile","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीसी मंडी अपूर्व देवगन बोले- नौ मील को बहाल रखने का किया जा रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीसी मंडी अपूर्व देवगन बोले- नौ मील को बहाल रखने का किया जा रहा प्रयास
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिले में भारी बारिश हुआ भूस्खलन से बंद सड़कों की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया है। बारिश से जिला में 71 सड़कें बंद हुई थीं,जिनमें से 38 को खोल दिया गया है। जिला में बरसात से अब तक 160 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। पिछले दिन 3.91 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि नुकसान की निगरानी एसडीएम द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बरसात में मंडी-कुल्लू एनएच को पंडोह के पास 9 मील स्थान पर बहाल रखने में बड़ी चुनौती पेश आ रही है। वहां पर भारी मशीनरी तैनात है। इसे बहाल रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कि बारिश के कारण 9 मील पर मिट्टी लगातार सड़क पर आ रही है। विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात कार्य करके कोशिश की जा रही है कि एनएच खुला रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार को एनएच पर यातायात एकतरफा यातायात के लिए खुला है। उन्होंने बताया कि पंडोह से आगे दियोट स्थान पर जहां से फोरलेन शुरू होता है। वहां पर बारिश से डंगा टेढ़ा हो गया है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर और एसडीएम को मौका देखने के लिए भेजा गया है। वहां फोरलेन की एक लोन से मलबे को हटाकर दोतरफा यातायात के लिए सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।